फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The effigy of the legislator burnt by the youth

युवाओं ने जलाया विधायक का पुतला

Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 06 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
The effigy of the legislator burnt by the youth
युवाओं ने जलाया विधायक का पुतला - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बरवाराजा बरईपट्टी टोले में विधायक के साथ मंगलवार को हुए बवाल के मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को युवाओं ने बरईपट्टी टोले  में विधायक का पुतला जलाकर नाराजगी जताई।। विधायक के विरोध में नारेबाजी भी की। उनकी मांग थी कि विधायक गांव के लोगों से माफी मांगें। इसके बाद युवक शहर के मऊपाकड़ चौराहे पर पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू किए तो पुलिस पहुंच गई। इसके बाद युवक पुलिस की निगरानी में डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां प्रदर्शन कर डीए व एसपी को ज्ञापन देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  
विज्ञापन


बुधवार को बरईपट्टी टोले के युवाओं ने एकजुट होकर गांव में ही सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। इसके बाद मैजिक से युवक शहर में पहुंचे। इसकी भनक पुलिस को लगी। शहर में मऊपाकड़ चौराहे पर मैजिक से सभी युवक ज्यों ही उतरे और प्रदर्शन करना शुरू किया तो पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि पहले पुलिस ने युवकों का डराने की कोशिश की लेकिन मीडियाकर्मियों को देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद युवक पुलिस की निगरानी में कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। बाद में डीएम व एसपी को ज्ञापन देकर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  बरईपट्टी के युवक रूपक पटेल, जयहिंद वर्मा, दयानंद वर्मा आदि आरोप लगाया कि विधायक ने बवाल के दौरान मोबाइल छीन लिया। उसी मोबाइल में विधायक की ओर से बोले गए अपशब्द रिकार्ड हैं। युवकों ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। एससी/एसटी एक्ट में फंसा कर जेल भेजवाने की बात कह कर डराया जा रहा है। युवकों ने चेतावनी दी कि विधायक पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अखिलेश वर्मा, रामयज्ञ सिंह, प्रदीप वर्मा, अजीत कुमार, दुर्विजय, रामरतन, शिवशरण प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed