{"_id":"69349482411599f9340dc333","slug":"the-easiest-way-to-gain-knowledge-is-through-travel-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166113-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ज्ञान प्राप्ति का सबसे सरल तरीका भ्रमणशीलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ज्ञान प्राप्ति का सबसे सरल तरीका भ्रमणशीलता
विज्ञापन
महराजगंज। प्रख्यात साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन ने ज्ञान प्राप्ति का सबसे सरल तरीका भ्रमणशीलता को बताया। उनकी कलम से निकले यात्रा वृतांत आज भी विद्यार्थियों में भ्रमण से सीखने का भाव मजबूत करते हैं। उक्त बातें डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने कहीं।
शनिवार को विजिट से लौटे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने यह बातें कहीं।
शनिवार डीआईओएस कार्यालय में एक्सपोजर विजिट से शिक्षकों के साथ लौटे 50 विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 50 बच्चे पांच दिवसीय विजिट पर पड़ोसी राज्य बिहार गए थे। विजिट नोडल अनमोल यादव ने डीआईओएस को बताया कि विजिट के अंतर्गत आईआईटी पटना के भौतिकी प्रयोगशाला, फोरेंसिक लैबोरेटरी, संजय गांधी उद्यान, सहकारिता संघ दुग्ध डेयरी का भ्रमण कराकर विद्यार्थियों की रचनात्मक, बौद्धिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि का प्रयास किया गया। शिक्षिका डा. सिंधु ने कहा कि एक्सपोजर विजिट से बच्चों में समूह में काम करने की भूमिका का विकास हुआ जिसका लाभ उन्हें आगे चलकर प्राप्त होगा।