फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The doors of all the temples will be closed with the installation of Sutak.

Maharajganj News: सूतक लगने के साथ ही सभी मंदिरों के द्वार बंद हो जाएंगे

Sat, 28 Oct 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The doors of all the temples will be closed with the installation of Sutak.
आज ग्रहण संपूर्ण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा, पूर्ण चंद्रग्रहण एक घंटा 19 मिनट का होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगेगा। यह ग्रहण संपूर्ण भारत में खंडग्रास के रूप में दिखाई देगा। 28 अक्तूबर की मध्यरात्रि एक बजकर पांच मिनट से चंद्रग्रहण प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल एक बजकर 44 मिनट पर होगा और समापन दो बजकर 24 पर होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण एक घंटा 19 मिनट का होगा। वहीं ग्रहण का सूतक ग्रहण के नौ घंटा पूर्व यानी शाम चार बजकर पांच मिनट से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक लगने के साथ ही सभी मंदिरों के द्वार बंद हो जाएंगे। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य भी नहीं किए जा सकेंगे।
जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर सिंह ने बताया कि जब पृथ्वी सूर्य व चंद्रमा के बीच आ जाती है और चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरता है तो इसे चंद्र ग्रहण कहा जाता है। पुरोहितों और ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसका वैज्ञानिक के साथ ही धार्मिक महत्व भी माना जाता है। इसलिए ग्रहण के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना आवश्यक होता है।
विज्ञापन

---------------------
ग्रहण का मानव जीवन पर पड़ता है प्रभाव
ज्योतिर्विद पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि ग्रहण शब्द ही नकारात्मक है। ग्रहण का प्रभाव मानव जीवन पर अवश्य पड़ता है। ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से बचें। भोजन न बनाएं। धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल न करें। भगवान की प्रतिमाओं को हाथ न लगाएं। ग्रहण काल में सोना वर्जित माना जाता है। बालों में कंघी न करें। ग्रहण के समय दातुन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान करें
ज्योतिषाचार्य पंडित राम नारायण मणि के अनुसार, ग्रहण के समय बिना भगवान को छुए मन में अपने इष्ट देव की आराधना करें। ग्रहण लगने से पहले खाने-पीने की वस्तुओं में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें। ग्रहण की समाप्ति के बाद घर की सफाई कर खुद भी स्नान कर स्वच्छ हो जाएं। स्नान के बाद आटा, चावल आदि खाद्य सामग्री जरूरतमंदों को दान करें।
----------------------------------

धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए
पंडित कृपा नारायण दुबे के अनुसार ग्रहण लगने से लेकर समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को किसी भी चीज को काटने, सिलने या पिरोना जैसे कार्य जिसमें सुई या धारदार चीजों का इस्तेमाल हो नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंच सकता है। बताया कि धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। इस समय बिना छुए ईश्वर को स्मरण करना चाहिए।
--------------
खुले आसमान के नीचे खीर नहीं रख सकेंगे
साल का पहला और अंतिम खंडग्रास चंद्र ग्रहण इस वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन लग रहा है। ऐसे में इस बार शरद पूर्णिमा पर लोग खुले आसमान के नीचे खीर नहीं रख सकेंगे। पंडित अंबिका प्रसाद मिश्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान नकारात्मक उर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे ग्रहण के दौरान खाने-पीने चीजें भी अशुद्ध हो जाती हैं। इसलिए लोग शरद पूर्णिमा के दिन खुले आसमान में खीर रख उसका सेवन न करें।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed