फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The DM inspected the training venue, assessed the arrangements, and gathered information from the enumerators undergoing training.

Maharajganj News: जनगणना के लिए शुरू हुआ प्रशिक्षण, पहले दिन 148 कर्मचारी अनुपस्थित

Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected the training venue, assessed the arrangements, and gathered information from the enumerators undergoing training.
महराजगंज। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य को सुचारु और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। पहले दिन आयोजित प्रशिक्षण में कुल 1,964 कार्मिकों में से 1,816 उपस्थित रहे, जबकि 148 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

जिले में कुल 15 चार्ज हैं, जिनमें चार तहसील और 11 नगर निकाय शामिल हैं। नगर पालिका परिषद सिसवा और आनंदनगर को छोड़कर शेष चार्जों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्मिकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों, प्रपत्रों के संकलन और तकनीकी व व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

तहसील सदर के तहत समेकित विद्यालय, धनेवा-धनेई में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व प्रमुख जनगणना अधिकारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर और जिला सूचना अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इससे प्राप्त आंकड़े भविष्य में आर्थिक, सामाजिक और विकास संबंधी नीतियों के निर्धारण के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक जानकारी का सही और तथ्यपरक संकलन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रथम चरण की तरह दूसरे चरण में भी कार्मिक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed