{"_id":"67c5ff2f417b45527701cc39","slug":"the-districts-odop-will-be-launched-on-digital-platforms-maharajganj-news-c-206-1-go11002-143886-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डिजिटल प्लेटफार्मों पर उतरेगी जिले की ओडीओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डिजिटल प्लेटफार्मों पर उतरेगी जिले की ओडीओपी
Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के ओडीओपी उत्पाद को डिजिटल प्लेटफार्म पर उतारा जाएगा। इससे न सिर्फ ओडीओपी में शामिल फर्नीचर उद्योग से जुड़े लोग अपने उत्पाद की न सिर्फ बिक्री बढ़ाएंगे बल्कि डिजिटल प्रचार-प्रसार का लाभ मिलेगा।
इसके लिए उद्योग विभाग युवा आईटी प्रोफेशनल्स सेल बनाएगा जो ओडीओपी की ऑनलाइन बिक्री और प्रचार- प्रसार के लिए कार्य करेंगे। सुविधा लेने वाले उद्यमी इसके लिए भुगतान करेंगे।
उद्योग विभाग एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का प्रयोग डिजिटल प्लेटफार्म पर कैसे करना है इसकी जानकारी रखने वाले युवाओं का एक सेल गठित करेगा। सेल में 25 युवाओं को शामिल किया जाएगा। यह सेल जिले के ओडीओपी में शामिल फर्नीचर उद्योग की ब्रांडिंग के साथ-साथ ई-काॅमर्स कारोबार से जुड़ी कंपनियों से डील पक्की कराने के साथ-साथ उन्हें उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए लाभ लेने वाली फर्म सेल को भुगतान भी करेगी। ओडीओपी में शामिल फर्नीचर उद्योग की प्रसिद्धि के लिए उद्योग विभाग की तरफ से इस सेल के गठन की तैयारी की गई है।