फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate inspected the under construction project and gave instructions

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर निर्माणाधीन परियोजना का लिया जायजा, दिए निर्देश

Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the under construction project and gave instructions
उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से वार्ता करते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्राम पंचायत चेहरी में सोमवार को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन परियोजना और अस्थाई गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पंप हाउस और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य देखा। पंप हाउस एवं ओएचटी का निर्माण कार्य तीन माह के अंदर पूरा करने का दिया निर्देश। उन्होंने ग्राम पंचायत के समस्त घरों तक जल संयोजन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजना के लागत सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि परियोजना की लागत 904 लाख रुपये है। इसके तहत नलकूप, ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, पंपिंग प्लांट, सोलर सिस्टम आदि कार्य किए जाने हैं। परियोजना से ग्राम चेहरी और बैजनाथपुर के कुल 12,128 लोग लाभान्वित होंगे। ओवरहेड टैंक की क्षमता 3.75 लाख लीटर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने हाइवे के दूसरी ओर की बस्ती को परियोजना से जोड़ने के व्यवस्था की जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि एचडीडी तकनीकी द्वारा हाईवे पार की बस्ती को जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने एचडीडी कार्य के दौरान गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सड़क को भी क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने अस्थाई गोआश्रय स्थल चेहरी का निरीक्षण कर गोवंश शेड, वर्मी कंपोस्ट शेड, पशु आहार भंडारण कक्ष आदि को देखा। सीवीओ ने अवगत कराया कि अस्थाई गोआश्रय स्थल में 56 गोवंश संरक्षित हैं, सभी का ईयर टैगिंग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वर्मी कंपोस्ट निर्माण व्यवस्थित तरीके से नहीं होने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण को वैज्ञानिक तरीके से करने का निर्देश दिया। साथ ही पशु आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और आहार का संपूर्ण विवरण पंजिका में दर्ज करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बीडीओ सदर को गोआश्रय स्थल पर लगे सीसीटीवी की एक्सेस जनपद स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बीएन कन्नौजिया, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed