फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The District Magistrate inspected the strong room and took stock of the security.

Maharajganj News: जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected the strong room and took stock of the security.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम और वीवीपीएटी की भंडारण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते जिला प्रशासन के कार्यों को सराहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उन्हें फॉर्म 06, 07 और 08 के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया और कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed