{"_id":"69c6ea65456e534ecb046c1a","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-petrol-pumps-and-took-stock-information-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174213-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण कर स्टॉक की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण कर स्टॉक की जानकारी
विज्ञापन
मां बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन महुअवा ढाला पर लोगों से जानकारी लेते डीएम।
जनपद में 134 पेट्रोल पंप संचालित, वर्तमान में 1036 किलोलीटर डीजल एवं 842 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध
निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, उपभोक्ताओं को बताया घबराएं नहीं
महराजगंज। जनपद में पेट्रोल-डीजल की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सदर और जिला पूर्ति अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने डीजल-पेट्रोल के स्टॉक की जानकारी लेकर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी पहले पकड़ी स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां उन्होंने उपलब्ध स्टॉक एवं आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। पेट्रोल पंप संचालक की ओर से अवगत कराया गया कि पेट्रोल का स्टॉक 34,002 लीटर था, इसमें से करीब 5000 लीटर की बिक्री हो चुकी है। जबकि डीजल का स्टॉक 43,792 लीटर था, इसमें से 3,523 लीटर की बिक्री हो चुकी है। संचालक ने कहा कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है। तेल कंपनियों की ओर से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं के कारण आमजन द्वारा आवश्यकता से अधिक मात्रा में ईंधन क्रय कर रहे हैं। इससे पंपों पर भीड़ लग रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राहकों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं।
इसके बाद जिलाधिकारी ने महुअवा ढाला स्थित मां बोकड़ा देवी फिलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां भी पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री सुचारू रूप से संचालित थी। जिलाधिकारी ने डीजल और पेट्रोल के स्टॉक और बिक्री को देखा। पेट्रोल का कुल स्टॉक 23,890 लीटर था, इसमें से 8,161 लीटर की बिक्री निरीक्षण हो चुकी थी। इसी प्रकार डीजल का कुल स्टॉक 14,419 लीटर था और मात्र 91 लीटर डीजल की बिक्री हुई थी। पंप संचालक ने बताया कि तेल बिक्री सुचारू रूप से हो रही है हालांकि सामान्य दिनों की अपेक्षा उपभोक्ताओं की संख्या अधिक है। जिलाधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में गैलन अथवा डिब्बों में ईंधन की बिक्री न की जाए। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों अथवा असामान्य खरीद की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने तेल लेने आए लोगों को भी समझाया कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचारों एवं अफवाहों के प्रभाव में आकर अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें। केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीद करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समुचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध हो सके तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सामान्य बनी रहे। जिलाधिकारी की ओर से जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त पेट्रोल पंपों का नियमित एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा कहीं भी आपूर्ति या वितरण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए। जिन पेट्रोल पंपों पर अनियमितता पाई जाए, वहां तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।