फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The dispute over garbage house and Karbala land resolved after persuasion

Maharajganj News: समझाने पर सुलझा कूड़ा घर व कर्बला की जमीन का विवाद

Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
The dispute over garbage house and Karbala land resolved after persuasion
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में कूड़ा घर बनाने के प्रस्ताव का हो रहा है विवाद
विज्ञापन

मामले को लेकर राजस्व टीम और पुलिस के साथ ग्रामीणों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में कूड़ा घर बनाने के लेकर चल रहा विवाद सुलझ गया है। तहसीलदार नौतनवा अमित सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस पहुंची। कूड़ा घर व कर्बला की जमीन के मामले को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक की। दोनों पक्षों को समझाकर मामले का हल निकाल लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में कूड़ा घर बनाए जाने का प्रस्ताव है। जमीन का चिह्नांकन किया गया था। खतौनी में बंजर के नाम से दर्ज करीब पांच एकड़ जमीन को इसके लिए चिह्नित किया गया था। कर्बला कमेटी के लोगों ने यह कह कर आपत्ति जताई कि यहीं हम लोगों का कर्बला है। ताजिया का मेला भी लगता है। लिहाजा जमीन की पैमाइश की जाए। 12 सितंबर को जमीन की पैमाइश हुई थी। पैमाइश के बाद राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में ग्रामीणों में सहमति बन गई थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने आपत्ति कर दी।
विज्ञापन

तहसीलदार नौतनवां अमित सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान पक्ष व कर्बला कमेटी पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी देकर मामले को शांत कराया गया। अब कोई विवाद नहीं रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, एसएसबी के सहायक कमांडेंट महामृत्युंजय पाठक, सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed