फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The details of the people who were deprived of vaccination are being collected

टीकाकरण से वंचित लोगों का जुटाया जा रहा ब्यौरा

Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The details of the people who were deprived of vaccination are being collected
टीकाकरण से वंचित लोगों का जुटाया जा रहा ब्यौरा
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट व सदर बीआरसी में तैनात कर्मी डाटा एकत्र करने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोनारोधी टीकाकरण की पहली डोज न लगवाने वाले लगभग तीन लाख से अधिक लोगों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इन लोगों का न सिर्फ डाटा एकत्र किया जा रहा है, बल्कि उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की दिशा में पहल भी की जा रही है।
जिले में तीन लाख से अधिक लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपना पहला टीका तक नहीं लगवाया है। यह स्थिति सामने आने के बाद प्रशासन ने ऐसे लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट स्थित सभागार कक्ष तथा सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सत्यापनकर्ता (वैरीफायर) के रुप में मौजूद लोगों के माध्यम से ऐसे लोगों को एक-एक करके फोन करके टीकाकरण के संबंध में उनका ब्यौरा लिया गया। जिसने टीका नहीं लगवाया है, उसे टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि टीकाकरण कराना सभी के लिए आवश्यक है। यदि कोई भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो उसके लिए तो समस्या है ही वह आसपास के अन्य लोगों के लिए भी मुश्किलों का सबब बन सकता है। ऐसे में वंचित सभी लोग अनिवार्य रुप से टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती व धात्री महिलाओं को कोई खतरा नहीं
डीएम ने बताया कि टीकाकरण के संदर्भ में गर्भवती महिलाओं में काफी भ्रांतियां हैं। ऐसे में सभी महिलाएं अपनी भ्रांतियों को दूर करते हुए त्वरित रुप से टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसमें कोताही न बरती जाए।
वंचित लोगों का मतदाता सूची से होगा मिलान
डीएम ने बताया कि जिले में टीकाकरण से वंचित लोगों में लगभग एक लाख ग्रामीण हैं तथा एक लाख बाहर रहकर काम करने वाले लोग हैं। ऐसे में वंचित अन्य एक लाख लोगों का पता लगाने के लिए मतदाता सूची से भी मिलान कराया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी की देखरेख में कार्य कर रहे वेरीफायर
कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा के देखरेख में वेरीफायर ने कार्य किया। उन्होंने सभी वेरीफायर को निर्देशित किया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे गंभीरता पूर्वक किया जाए। कहीं से भी इसमें शिथिलता न प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed