फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The craze for Jaipuri and chiffon sarees with bandhej

Maharajganj News: बंधेज के साथ जयपुरी व शिफाॅन साड़ियों का क्रेज

Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The craze for Jaipuri and chiffon sarees with bandhej
साड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
महराजगंज। पति-पत्नी के रिश्तों पर आधारित व्रत करवा चौथ शुक्रवार को है। इसे लेकर साड़ियों की खरीद के साथ आभूषणों की दुकान पर भीड़ बढ़ी है। साड़ियों में जहां बंधेज, जयपुरी व शिफान की साड़ियों का क्रेज लौटता दिख रहा है तो वहीं सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान पर गहनों के साथ चांदी के हल्के वजन के करवे (पूजन में लगने वाला छोटा कलश) की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। खरीदारी का दौर लगभग अंतिम दौर में है। साड़ियों के थोक व्यापारियों के मुताबिक करवा चौथ के बाद दीपावली तो नवंबर से सहालग की शुरूआत हो रही है। आने वाला मौसम सर्दियों का होगा ऐसे में साड़ियों की खरीद में मौसम को देखते हुए हल्की साड़ियों की जगह भारी साड़ियों की खरीद महिलाएं कर रहीं। पीजी काॅलेज रोड पर साड़ियों के बड़े कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि मौसम को देखते हुए शिफान, बंधेजी, जयपुरी और बनारसी साड़ियों में सिल्क टच की डिमांड अधिक है। यह साड़ियां दो हजार से पांच हजार की रेंज में हैं जिनकी बिक्री सर्वाधिक हो रही। सराफा बाजार की चमक गहनों की बिक्री के साथ चांदी के करवे ने भी बढ़ाई है। सराफा कारोबारी राजकुमार ने बताया कि हल्के सोने व चांदी के आभूषण के साथ 20 से 50 ग्राम वाले चांदी के करवे की डिमांड सर्वाधिक है। उनकी दुकान पर अबतक 17 से अधिक चांदी के करवे जिनका रेट दो हजार से चार हजार रुपये के बीच है खूब बिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed