फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The country will never forget the martyrdom of Pankaj

Maharajganj News: पंकज की शहादत को कभी नहीं भूलेगा देश

Wed, 14 Feb 2024 05:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 14 Feb 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
The country will never forget the martyrdom of Pankaj
फरेंदा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी की पांचवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक आवास हरपुर बेलहिया में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत माता की जय, शहीद पंकज त्रिपाठी अमर रहे के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने श्रद्धांजलि के दौरान कहा कि शहीद पंकज की शहादत को पूरा देश कभी नहीं भूलेगा। सभी को पंकज पर गर्व है कि देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देकर देश की रक्षा की है। ऐसे में उनके परिवार के साथ सरकार खड़ी है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि शहीद पंकज त्रिपाठी लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। वह अमर हो गए जिनको पूरा देश सैल्यूट करता है।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि पंकज त्रिपाठी की शहादत से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। वह युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। देश के कई जवानों ने पुलवामा में शहीद होकर देश के स्वाभिमान की रक्षा की थी। शहीद पंकज त्रिपाठी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, अजय चौधरी, एसएसबी कमांडेंट शंकर सिंह, मनोज मिश्र, जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, राजेश मणि त्रिपाठी, संतोष पांडेय, ग्राम प्रधान शेखर यादव, रामनरायन पांडेय, प्रदीप कटियार, रामनरायन चौरसिया व राधेश्याम ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की प्रतिमा के पास पहुंचते ही फफक पड़े पिता
फरेंदा। बेटे की शहादत को पांच वर्ष बीत गए, पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी के जेहन में पुलवामा की घटना आज भी जिंदा हैं। बेटे की प्रतिमा के सामने प्रतिदिन पहुंच कर वह निहारते हैं। बुधवार को पुण्यतिथि के अवसर पर हाथों में फूलों की माला लेकर बेटे के प्रतिमा के सामने पहुंचे तो आंखों में आंसू आ गए। बेटे के सिर पर हाथ फेरकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने बताया कि बेटे की शहादत पर गर्व है। हमारा बेटा देश के काम आया यह फक्र की बात है, जिससे पूरा गांव व क्षेत्र गौरवान्वित महसूस करता है। पत्नी रोहिणी अपने बेटे प्रतीक व बेटी अन्नया के साथ शहीद स्मारक पर पहुंची। जहां काफी देर तक पति की प्रतिमा को निहारते हुए माल्यार्पण किया। बेटा प्रतीक भी माल्यर्पण किया। बेटी बार-बार पिता की प्रतिमा देख रही थी। उन्होंने कहा पति देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए यह गौरव की बात है। बेटे को भी सेना में भेजूंगी। शुभम त्रिपाठी भी बड़े भाई की प्रतिमा पर नम आंखों से पुष्प अर्पित करते हुए भावुक हो उठे।

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल कर भारत माता नारे लगाए
फरेंदा। पुलवामा में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के शहादत के पांचवीं पुण्यतिथि पर शहीद मेले में सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के एनसीसी छात्रों ने रैली निकालकर भारत माता की जय के नारे लगाएं। कैडेट्स विद्यालय से निकल कर हरपुर बेलहिया पहुंचे। जहां लेफ्टिनेंट एसके गौड़ के साथ छात्रों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। लेफ्टिनेंट एसके गौड़ ने कहा कि पुलवामा में हुआ आतंकी हमला कायरता का प्रतीक है। जिसे पूरा देश याद रखेगा। थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मियों ने भी श्रद्धांजलि दी।


जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
बरगदवा। स्थानीय कस्बा बरगदवा में बुधवार सुबह सनातनी अखंड भारत एवं आर्यन सेवा संस्थान के तत्वावधान में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों में कापी, पेंसिल, कलम, फल, टाफी, बिस्कुट दर्जनों बच्चों में वितरण किया गया। सनातनी अखंड भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अरुण गिरि एडवोकेट ने वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन पुलवामा में आतंकी हमले में हमारे देश के जवान शहीद हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed