{"_id":"66c9f7c20211c85bd5004eb7","slug":"the-corporation-is-also-working-hard-for-the-convenience-of-the-candidates-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129674-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निगम भी बहा रहा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए निगम भी बहा रहा पसीना
Sat, 24 Aug 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस भर्ती परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों को कोई समस्या आने जाने में न होने पाए इसके लिए परिवहन निगम भी इन दिनों पसीना बहा रहा है। जिले में पहुंचने व केंद्र तक जाने के लिए रोडवेज की 72 बसें लगाई गई हैं। इसमें महराजगंज व सोनौली डिपो की बसें शामिल हैं।
रक्षाबंधन त्योहार में बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने के बाद अब निगम की बसें पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के कार्य में जुट गई हैं। अभ्यर्थियों को तय समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने व वापसी के समय भी बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश शासन स्तर पर सभी बस डिपो को पहले ही दिए जा चुके थे। महराजगंज जिले में इस कार्य में कुल 72 बसों को लगाया गया है। अधिकतर बसें महराजगंज डिपो की तो बाकी बसें सोनौली डिपो के अंतर्गत संचालित हैं।
एआरएम रोडवेज महराजगंज सर्वजीत वर्मा ने बताया कि परीक्षार्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए महराजगंज डिपो की 59 बसें तथा सोनौली डिपो की 13 बसें लगाई गई हैं। हम अभ्यर्थियों को समय से केंद्र तक लाने व वापस पहुंचाने में पूरी तरह से तत्पर हैं। अभी तक जिले में रोडवेज बसों के समय से न मिलने अथवा न चलने की शिकायत किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं की।