फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The Congress has done away with the procession

बैलगाड़ी जुलूस निकाल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 27 Apr 2018 12:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 27 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
The Congress has done away with the procession
बैलगाड़ी जुलूस निकाल कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल डीजल व घरेलू गैस के मूल्य में बढ़ोत्तरी के विरोध में बैलगाड़ी यात्रा निकालकर विरोध -प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार फेल हो चुकी है। जनता सरकार की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त है। केंद्र सरकार जनहित के मसले पर गंभीर नहीं है। प्रदर्शन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।  
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के सक्सेना चौक से विरोध - प्रदर्शन की शुरूआत की। वह बैलगाड़ी से नगर के मुख्य मार्गाें पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता को मूर्ख बनाने का कार्य भाजपा कर रही है। किसान, मजूदर सभी परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल,घरेलू गैस के मूल्य में वृद्धि होने से जनता परेशान है। आने वाले वक्त में जनता इसका जवाब भी देने को तैयार है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अच्छे दिन का वादा कर सत्ता में आने वाली भाजपा की कथनी करनी अब जनता जान चुकी है। महंगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। 
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के हित की बात नहीं सोच रही है। किसान मजदूर ही नहीं समाज के हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। इस दौरान नौशाद, विनोद कुमार सिंह, जग्गु प्रसाद, रामकिशुन, विजय अंगार, योगेंद्र शाह, विनोद तिवारी, आलोक रंजन पटेल, रामेश्वर पटेल, मुंद्रीका प्रसाद,  त्रियुगी पटेल, दिलीप गौंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed