{"_id":"6abc262d4e4cc0f6b307f4f8","slug":"the-congress-has-accused-the-chief-election-commissioner-of-misusing-a-constitutional-office-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-186084-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संवैधानिक पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर संवैधानिक पद के दुरुपयोग का लगाया आरोप
विज्ञापन
एसआईआर की आड़ में भाजपा को लाभ पहुंचाने का आरोप, चुनाव आयोग से मांगा जवाब
महराजगंज। चौपरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और शरदेंदु पांडेय ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए विधिक नियमों को दरकिनार किया गया। अन्य दो चुनाव आयुक्तों के पत्राचार से फैसलों में एकतरफापन सामने आया है। उन्होंने इसे वोट चोरी का मामला बताते हुए चुनाव आयोग से आरोपों पर जवाब देने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। अब इसके प्रमाण सामने आने लगे हैं लेकिन चुनाव आयोग जवाब देने से बच रहा है। यदि भाजपा साफ-सुथरी है तो उसे चुनाव आयोग के बचाव में सामने आने की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों के विरुद्ध है।
जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए नेताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष से राजनीतिक बयानबाजी के बजाय विकास कार्यों और कार्यदायी संस्थाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में जिले में कोई नया उद्योग स्थापित नहीं हुआ। कांग्रेस शासनकाल में गड़ौरा, सिसवा, घुघली और फरेंदा चीनी मिलों की स्थापना हुई थी। जिले को अब तक विश्वविद्यालय और सरकारी मेडिकल कॉलेज भी नहीं मिल सका है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, राजन शुक्ला, अफजल अब्बासी, चंदन तिवारी, उदय प्रताप सिंह, देवेंद्र उपाध्याय और जितेंद्र यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।