{"_id":"67fe48b69120d311ed0492c8","slug":"the-condition-of-the-youth-who-came-in-contact-with-the-high-tension-wire-is-improving-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-146940-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए युवकों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईटेंशन तार की चपेट में आए युवकों की हालत में सुधार
Tue, 15 Apr 2025 05:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। आंबेडकर जयंती के जुलूस से लौट रहे युवकों का झंडा हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे चारों युवकों के हालत में सुधार हो रहा है। नितेश का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी नितेश, अभिषेक, सुमित व प्रिंस एक ही बाइक पर सवार होकर सोमवार को करीब चार बजे घर लौट रहे थे। अभी मनिकौरा चौराहे के आगे पहुंचे थे कि युवकों के झंडे की पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गया। जिससे चारों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। चारों युवकों के घरों में कोहराम मच गया।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। जहां से चारों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहां से नितेश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। गांव के पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश चौधरी ने बताया सभी घायलों के हालत में सुधार हैं। एक युवक का इलाज मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।