{"_id":"6a19f972e31d104553081a27","slug":"the-condition-of-the-pregnant-woman-during-delivery-is-critical-allegations-of-negligence-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178268-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत गंभीर, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रसव के दौरान प्रसूता की हालत गंभीर, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
सोनौली स्थित निजी अस्पताल प्रशासन पर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की
सोनौली। सोनौली स्थित एक निजी अस्पताल प्रशासन पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने और फर्जी डॉक्टरों से ऑपरेशन कराने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 13 बिस्मिल नगर निवासी करीम खान ने यह आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, करीम खान ने सोनौली पुलिस, जिलाधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनकी पत्नी फरीदा खातून गर्भवती थीं। उन्हें 22 मई की सुबह करीब 9 बजे प्रसव के लिए सोनौली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने सब कुछ सामान्य बताया।
आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया तो कुछ देर बाद प्रसूता की हालत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कारण पूछा तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद गंभीर हालत में महिला को केएमसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन में लापरवाही की आशंका जताई। वर्तमान में प्रसूता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
करीम खान ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद अस्पताल में कोई नहीं है। प्रभारी कोतवाल रामचन्दर राय ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।