फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The condition of five dilapidated roads will be improved with Rs 1.48 crore, tender issued

Maharajganj News: पांच खस्ताहाल सड़कों की 1.48 करोड़ से सुधरेगी हालत, टेंडर जारी

Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The condition of five dilapidated roads will be improved with Rs 1.48 crore, tender issued
महराजगंज सरडिहा मार्ग बदहाल।
महराजगंज। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बदहाल हो चुकी पांच सड़कों की जल्द मरम्मत शुरू होगी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की ओर से इन सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर जारी हुआ है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य पर एक करोड़ 48 लाख रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों के ठीक हो जाने से राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, रामपुर उपाध्याय से लेकर धनहा नायक तक सड़क बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। सड़क की हालत के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती है और बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल होता है। इसी तरह, मोहद्दीनपुर से बनकटिया मार्ग की हालत भी बेहद खराब हो चुकी है। यह मार्ग करीब दो साल से बदहाल है। सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। परतावल से डेरवा तक का मार्ग भी बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। इस सड़क में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed