फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The colors of the weather... dense fog in the morning and sunshine in the afternoon

Maharajganj News: मौसम के रंग... सुबह घना कोहरा तो दोपहर में खिली धूप

Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The colors of the weather... dense fog in the morning and sunshine in the afternoon
अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते लोग। 
सुबह कोहरे के कारण सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, शाम ढलते ही बढ़ गई गलन
विज्ञापन

महाराजगंज। मौसम दिन में कई रंग दिखा रहा है। सुबह कोहरे के साथ गलन भरी सर्दी के कारण हाड़ कांप जा रहा है तो दिन में 11 बजे के बाद हल्की धूप खिल रही है। शाम होते ही फिर से गलन भरी सर्दी परेशान कर रही है। रात में ठंड इतनी पड़ रही है कि लोगों के हाथ पैर सुन्न हो जा रहे हैं।
पिछले 10 दिनों तक तो धूप नहीं निकलने के कारण लोग ठंड से बेहाल थे। बृहस्पतिवार को धूप होने से दिन में लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शुक्रवार की सुबह फिर घने कोहरे से शुरू हुई। सुबह-सवेरे कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर कुछ मीटर आगे भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलने को मजबूर थे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 एवं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

इस ठंड और कोहरे का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। धूप के दौरान दोपहर में लोग सड़कों पर तो निकल रहे हैं लेकिन सुबह-शाम लोग घरों में ही अलाव या हीटर के सहारे बैठे रहना पसंद कर रहे हैं। किसान भी खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। पशुओं को भी ठंड से बचाने के लिए लोग विशेष इंतजाम कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर है। लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम में सांस की बीमारियां, जोड़ों का दर्द, बीपी एवं शुगर मरीजों विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिहाड़ी मजदूरों को नहीं मिल रहा काम

सर्दी का सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी कमाने वाले वर्ग पर पड़ा है। दिन छोटा और मौसम प्रतिकूल होने के कारण निजी निर्माण कार्य बहुत कम हो रहे हैं। मजदूराें को काम नहीं मिल रहा है। शहर के सक्सेना चौक के पास मजदूरों का जमावड़ा होता है। चौक पर निर्माण कार्य कराने वाले लोग पहुंचते हैं और वहीं से मजदूरों को ले जाते हैं। ज्यादातर मजदूर और राजगिरों को आजकल काम के अभाव में वापस घर लौटना पड़ रहा है।

शुक्रवार सुबह काम की तलाश में आए दिहाड़ी मजदूर अनिरुद्ध ने बताया कि एक सप्ताह से अधिक का समय हो गया काम नहीं मिल रहा है। सुबह-सुबह सिसवनिया से इस भीषण सर्दी में वे साइकिल से रोज काम की तलाश में सक्सेना चौक सुबह 8 बजे पहुंच जाते हैं और दिन में करीब 12 बजे तक खड़े रहते हैं। इस समय यहां निर्माण कार्य के लिए मजदूरों की तलाश में कम लोग आ रहें हैं जबकि इस चौक पर आने वाले मजदूरों की संख्या अधिक है।
कोट...
मौसम खराब होने के कारण निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। हम लोग सुबह ही काम की तलाश में सक्सेना चौक पहुंच जाते हैं लेकिन कई दिनों से काम नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह में केवल दो दिन काम मिला है, घर चलाना मुश्किल हो गया है।

-रामराज, श्रमिक, शिकारपुर

--------------
रोज सुबह सक्सेना चौक पहुंच कर काम की तलाश में खड़े रहते हैं। खरमास और सर्दी के कारण निर्माण कार्य बहुत कम हो रहे हैं। मजदूरों के लेने बहुत कम लोग आ रहे हैं। कई-कई दिन हो रहा है काम नहीं मिल रहा है। बहुत परेशानी हो रही है।

-रमेश, श्रमिक, सिसवनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed