{"_id":"69348ba2b85e7d98a3072675","slug":"the-cold-weather-has-led-to-an-increase-in-blood-pressure-patients-with-17-admitted-to-the-district-hospital-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166104-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठंड से रक्तचाप के रोगियों में इजाफा, 17 पहुंचे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठंड से रक्तचाप के रोगियों में इजाफा, 17 पहुंचे जिला अस्पताल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को हुआ 551 रोगियों का हुआ उपचार
रक्तचाप के रोगियों में 40 वर्ष के रोगियों की संख्या अधिक
महराजगंज। ठंड बढ़ने की वजह से फ्लू, वायरल, सर्दी-जुकाम के साथ रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तचाप के 17 रोगी पहुंचे। इनमें 40 वर्ष के आसपास उम्र वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने दवा देकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शनिवार को जिला अस्पताल में 551 रोगियों का उपचार हुआ। इस दौरान वायरल, त्वचा रोगी व कोल्ड डायरिया के मरीज अधिक रहे। नए रोगियों में रक्तचाप के रोगी देखे गए। डॉ. रंजन मिश्रा ने रोगियों की जांच रिपोर्ट देखकर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि इन दिनों ठंड के साथ रक्तचाप के रोगी अधिक मिल रहे हैं। ठंडे मौसम में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन में अधिक दबाव हृदय को बनाना पड़ता, इससे रक्तचाप सर्दियों में अधिक बढ़ता है।
उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप के मरीजों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेनी चाहिए साथ ही व्यायाम से भी शरीर को गर्म रखने का जतन करना चाहिए। गर्म कपड़े पहनने के साथ, सिर व कान को भी ऐसे रोगियों को ढककर रखने की जरूरत है। नियमित व्यायाम व नमक, तेल, मसाला चीनी का सेवन कम से कम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
- दिनचर्या में मौसम के अनुरूप बदलाव की जरूरत है।
- कम पोटैशियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। पर्याप्त नींद जरूरी है।
- शराब व धूम्रपान बिल्कुल बंद कर दें अन्यथा अधिक समस्या होगी।
- नियमित ब्लडप्रेशर की जांच व शरीर को हाईड्रेट रखने का प्रयास करें।
- समस्या होने पर चिकित्सक परामर्श के बाद ही उपचार कराएं।