{"_id":"5cae3fd8bdec2275a46a1598","slug":"the-case-will-be-recorded-when-absent-in-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपसि्थत रहने पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपसि्थत रहने पर दर्ज होगा केस
Thu, 11 Apr 2019 12:41 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण में अनुपसि्थत रहने पर दर्ज होगा केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने चुनाव में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी दी कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने सीडीओ से चुनाव कार्य में रुचि न लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिह्नित कर सूची सौंपने के लिए कहा।
इस दौरान लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करें। ताकि लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न हो सके। चुनाव अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जो लोग अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिन-जिन अधिकारियों को जो कार्य सौंपे गए हैं, वह क्षेत्रों में जाकर मुआयना करते हुए समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास करें। समस्याओं के बारे में उच्चाधिकारियों को भी जानकारी दें ताकि समय रहते निस्तारण कराकर मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराई जा सके। मतदान के दिन सभी बूथों पर मॉक पोल जरूरी है।मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल ने कहा कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान के पूर्व अपने अपने क्षेत्रों में बूथवार निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर एसपी रोहित सिंह सजवान, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, जिला विकास अधिकारी जगदीश त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।