फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The buses stopped running due to the strike in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में हड़ताल से बसों के पहिए थमे

Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The buses stopped running due to the strike in Nepal
सोनौली। नेपाल में परिवहन व्यवसायियों के आंदोलन के कारण सीमावर्ती भैरहवा से लेकर काठमांडो और पोखरा जाने वाली यात्री बसों की हड़ताल हैं। इस वजह से सार्वजनिक परिवहन का इंतजार कर रहे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

परिवहन व्यवसायियों ने सोमवार से देशभर में अनिश्चितकालीन परिवहन हड़ताल की घोषणा की थी। सोनौली सीमा से भैरहवा, लुंबिनी और बुटवल जाने के लिए भी बस नहीं मिलने से भारतीय पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन के वाहन नहीं दिखने से आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सार्वजनिक परिवहन बचाओ केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार से देशभर में सार्वजनिक परिवहन ठप है। इसके चलते कार्यालय और अन्य काम पर जाने वालों को जगह-जगह खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यावसायियों ने गंडकी प्रांतीय सरकार के नियम को निरस्त करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया है, जो निजी उद्देश्यों के लिए खरीदे गए वाहनों को ‘’राइड शेयरिंग’’ के नाम पर किराए के वाहन के रूप में उपयोग करने की अनुमति दे रहा है। व्यवसायी इसका विरोध कर रहे हैं। हड़ताल से सोनौली सीमा से मंगलवार को काठमांडों और पोखरा जाने वाले पर्यटक परेशान रहे।
फिर उन्हें टैक्सी लेकर जाना पड़ा। यात्री रमेश द्विवेदी निवासी बनारस, प्रतीक शर्मा निवासी लखनऊ ने बताया कि सुबह से बस का इंतजार कर रहे थे। हड़ताल के कारण बस नहीं मिली तो महंगा भाड़ा देकर पोखरा जाना पड़ा।

क्या है संगठनों की मांग : यातायात व्यवसायी संगठनों की मांग है कि नेपाल के निजी वाहनों को व्यवसायिक रूप से इस्तेमाल करने पर रोक लगाई जाए। साथ ही, इसके अलावा, संगठन दूसरी कई मांगों को लेकर भी आंदोलन कर रहे हैं। यातायात संगठनों ने सार्वजनिक बस, ऑटो, ट्रक, मिनी बस, जीप, माइक्रो बस जैसे सभी वाहनों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed