{"_id":"67dabe9ed101bf658c0fd46b","slug":"the-bride-absconded-with-the-jewellery-police-is-searching-for-her-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144959-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गहने लेकर दुल्हन फरार, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गहने लेकर दुल्हन फरार, पुलिस कर रही तलाश
Wed, 19 Mar 2025 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Mar 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की नई नवेली दुल्हन शादी के एक सप्ताह बाद ही गहने लेकर रफू-चक्कर हो गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल वाले और स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए। ससुरालियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 11 मार्च को बड़े ही धूमधाम से कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। अगले दिन विदा होकर दुल्हन युवक के घर आई। इसके बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। घर में एक अलग ही खुशी का माहौल था। मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुल्हन नहर की तरफ टहलने की बात कहकर घर से निकल गई।
काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटी तो ससुराल वाले परेशान हो गए। परिजनों का कहना है कि नहर पटरी पर पहले से ही एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। दुल्हन उसकी बाइक से भाग गई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर जब परिवारवालों ने घर में तलाशी ली तो पता चला कि दुल्हन गहने और नकदी लेकर फरार हो चुकी है। परिवारवालों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद था। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद