{"_id":"69a4a078652f15e775070dea","slug":"the-border-will-be-sealed-after-midnight-today-and-anarchic-elements-will-be-monitored-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-172586-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज आधी रात के बाद सील होगी सीमा, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज आधी रात के बाद सील होगी सीमा, अराजक तत्वों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
एसएसबी कैम्प कार्यालय में बैठक करते दोनो देश के अधिकारी।
नेपाल में चुनाव को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की हुई बैठक
मतदान से पूर्व 72 घंटे सील रहेगी भारत-नेपाल की सीमा
सोनौली। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए नेपाल और भारत के जिला प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों के बीच रविवार को एक समन्वय बैठक हुई। बैठक में चुनाव को सकुशल संपन्न कराने अराजक तत्वों पर निगरानी रखने और सीमा पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए मंथन किया गया। नेपाल में चुनाव के मद्देनजर दो मार्च की आधी रात से 72 घंटों के लिए सीमा को सील कर दिया जाएगा।
रविवार की दोपहर नेपाल सोनौली बॉर्डर के एसएसबी कैंप कार्यालय स्थित सभागार में दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीएम महराजगंज संतोष कुमार शर्मा, एसपी सोमेंद्र मीणा और नेपाल रूपनदेही जिले के डीएम माधव पोखरेल, एसपी जनक शाही सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम महराजगंज ने बताया कि सोमवार की रात से बॉर्डर सील हो जाएगी। नेपाल में आवागमन पर रोक लगने के कारण गाड़ियां नहीं जाएंगी। नेपाल जाने वाले पर्यटकों को भी सीमा पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
रूपनदेही के डीएम माधव पोखरेल ने बताया कि चुनाव के दौरान सीमा सील रहने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। इसके अलावा तस्करी, आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, संयुक्त गश्त और द्विपक्षीय चिंताओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में आगामी प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है।
बैठक में हुई चर्चा के तहत सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे, तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए और मतदान के पूर्व 72 घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से सीमा बंद करने पर सहमति जताते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, सीओ नौतनवा अंकुर कुमार गौतम, सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल नवराज बोहरा, पुलिस अधीक्षक, 27वीं वाहिनी नेपाल भंसार चीफ बेलहिया हरिहर पौडेल, पुलिस अधीक्षक अनुसंधान प्रकाश आचार्या प्रतिमा कार्की, निरीक्षक यातायात भैरहवा सहित सशस्त्र पुलिस बल, एसएसबी और भारत-नेपाल के अन्य खुफिया एजेंसी के अधिकारी मौजूद रहे।