फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The bond of environment will be strengthened with tradition

Maharajganj News: परंपरा के साथ मजबूत होगी पर्यावरण की डोर

Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bond of environment will be strengthened with tradition
महराजगंज। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन त्योहार इस बार परंपरा व पर्यावरण की डोर से मजबूत होगी। आजीविका समूह की महिलाएं इस बार गाय के गोबर और कलावा की मदद से विभिन्न आकृति में राखियां तैयार करेंगी।
विज्ञापन

इसका प्रशिक्षण सदर ब्लॉक में ड्रोन दीदी के रूप में पहचानी जाने वाली कुंती के नेतृत्व में समूह की महिलाओं को दिया जा चुका है। रक्षाबंधन में बहनें अपने भाई का तिलक कर राखी बांधती हैं। इस बार यह नौ अगस्त को पड़ रहा है।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर इस बार सदर ब्लॉक आजीविका समूह की महिलाएं इको फ्रेंडली राखियां तैयार करेंगी। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। बांसपार बैजौली में आजीविका समूह की अध्यक्ष व ड्रोन संचालन में दक्ष कुंती देवी ने बताया कि प्रशिक्षण मिलने के बाद तैयारी चल रही है। अगस्त के पहले सप्ताह में निर्माण की योजना है। गोबर से तैयार होने वाली राखी लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखी जा सकती। इसलिए त्योहार नजदीक आने पर सीमित संख्या में इस बार बनाया जाएगा और स्टाल लगाकर समूह बिक्री करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय के गोबर से बनी राखियां परंपरा के साथ पर्यावरण के लिए अनुकूल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed