फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body was placed at the bride's door and the accused were demanded to be arrested.

Maharajganj News: दुल्हन के दरवाजे पर शव रख आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की

Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The body was placed at the bride's door and the accused were demanded to be arrested.
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में नौतनवा के गांव चड़लहा से आई थी बरात
विज्ञापन


दूल्हे के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
खनुआ/अड्डा बाजार। रविवार की रात कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में बरात में मारपीट में घायल दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति (32) सोमवार की सुबह मौत हो गई। विनोद के मौत परिजन आक्रोशित हो गए। शव लेकर सुबह ही परिजन लड़की पक्ष के घर पहुंच गए और दरवाजे पर रखकर घंटों तक सड़क जाम रखा। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

जानकारी के अनुसार, परिजन गोरखपुर से शव लेकर पहले अपने घर गए। फिर वहां से शव को वाहन पर लेकर घटनास्थल कैथवलिया उर्फ बरगदही पहुंचे और कन्या के घर के सामने उतारकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। शव लेकर पहुंचे विनोद के परिजन व ग्रामीण बार-बार आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर सोनौली, नौतनवा और परसामलिक के पुलिसकर्मी भारी संख्या में पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। सोनौली एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दीनानाथ और शम्भू प्रजापति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजन से तहरीर लेकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। गौरतलब है कि रविवार की रात नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चड़लहा के टोला डिहवा से कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला में आई बरात में जयमाल के दौरान फोटो खिंचाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए थे। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल दूल्हे के भाई विनोद प्रजापति की सोमवार की सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वर पक्ष के दो और कन्या पक्ष के चार लोग घायल

नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चड़लहा के टोला डिहवा निवासी किशुन के बेटे दीपेंद्र की बरात रविवार की रात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव के मल्लाह टोला पर दीनानाथ प्रजापति के घर आई थी। द्वार पूजा तक सब कुछ ठीक रहा। जयमाल के दौरान स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में कन्या पक्ष के दीनानाथ प्रजापति व उनके रिश्तेदार राजमन, नोहर, लाल साहेब निवासी बेलहिया नेपाल और दूल्हेे के दो बड़े भाई मनोज प्रजापति व विनोद प्रजापति घायल हो गए। गांव के सहेंद्र प्रजापति ने बताया कि मारपीट में गंभीर रूप से घायल विनोद प्रजापति की इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते समय सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के रिश्तेदार प्रदीप प्रजापति ने बताया कि शव घर लाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के भाई की तहरीर पर मामले में लड़की के पिता के मामा शंभु प्रसाद निवासी कैथवलिया उर्फ बरगदही, रिश्तेदार, लाल साहेब, निवासी तुर्कवलिया पीपीगंज, गोरखपुर और सुरेश प्रजापति निवासी बेलहिया नेपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल के अनुसार, जयमाल के दौरान कन्या और वर पक्ष के बीच मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रात में ही मामला शांत कराया गया। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।

दुल्हन आने की खुशी पर भारी पड़ा बड़े भाई की मौत का गम


रविवार की रात सोनौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया उर्फ बरगदही में जयमाल स्टेज पर फोटो खिंचवाने को लेकर घराती और बरातियों के बीच हुए मारपीट में दूल्हे से बड़े मझले भाई विनोद प्रजापति की सोमवार को सुबह मौत हो गई। पुलिस हस्तक्षेप से विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ और सुबह दुल्हन भी अपनी ससुराल पहुंच गई। वहीं दोपहर में दुल्हन के जेठ का शव घर पहुंचते ही मौजूद रिश्तेदारों और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में खुशी की जगह मातम फैल गया। सबसे छोटे भाई की शादी में ही भाई की मौत से परिवार से ग्रामीण भी दुखी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


तीन महीने पहले बीबी से हुआ था संबंध विच्छेद



गांव के सहेंद्र प्रजापति ने बताया कि शादी के बाद चार साल बच्चा पैदा नहीं होने पर विनोद प्रजापति का उसकी पत्नी से 3 महीने पहले संबंध विच्छेद हो गया था। पिता की दो पत्नियों से पैदा हुए सभी चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। मृतक विनोद प्रजापति दिल्ली में रहकर आजीविका कमाता था।



वर्जन
मारपीट के मामले में युवक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



-अनिरुद्ध कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed