{"_id":"64d144851f416bd1d20b5414","slug":"the-body-of-the-child-was-taken-out-of-the-grave-and-sent-for-postmortem-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-3480-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कब्र से निकालकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कब्र से निकालकर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
कोल्हुई के परासखाड़ में कब्र से बालक के शव को निकालती पुलिस
एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कोल्हुई क्षेत्र के परासखाड़ का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/कोल्हुई। क्षेत्र के परासखाड़ में संदिग्ध अवस्था में मृत बालक का शव एसडीएम रमेश कुमार के आदेश पर कब्र से बाहर निकाल कर पांच दिन बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता ने अधिकारियों से शव की पोस्टमार्टम की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर नायब तहसीलदार डॉ. रवि यादव की मौजूदगी में शव निकालकर पोस्टमार्टम लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के परासखाड़ निवासी सीताराम का सात वर्षीय बालक शिवम पट्टीदारों के लड़कों के साथ बीते दो अगस्त को पोखरे में नहाने गया था। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। काफी देर के बाद बालक का शव पोखरे में मिला। जिसे गांव के लोगों की मौजूदगी में दफना दिया गया। अगले दिन तीन अगस्त को बालक की मौत को लोग हत्या बताने लगे। इसके बाद पिता सीताराम ने थानाध्यक्ष को पत्र देकर बालक के शव की पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पीड़ित पिता ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम के सामने भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। सात अगस्त को शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फरेंदा एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर बालक के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद माैत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिता ने हत्या की आशंका जताई
परासखाड़ निवासी सीताराम के सात वर्षीय बालक शिवम की मौत का राज गहरा गया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने पत्र में कहा कि बालक के शरीर से पानी का एक बूंद नहीं निकला है। अगर डूबने से मौत हुई होती तो पानी जरूर निकलता। साथ गए बालक बिना किसी सूचना के अपने घर चले गए। डूबने की जानकारी भी नहीं दी।