फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a young woman was found hanging from a tree under suspicious circumstances.

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Mon, 08 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The body of a young woman was found hanging from a tree under suspicious circumstances.
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर में रविवार सुबह नाथनगर निवासी सुमित्रा (19) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव दुपट्टे से बने फंदे से लटका हुआ था। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने शव देखा तो शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर चौक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतका सुमित्रा निवासी नाथनगर, शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे घर से निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव कोटही माता मंदिर से पूरब स्थित पोखरे के किनारे मिला। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि बाबा खदेरू की तहरीर पर शव का पंचनामा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार सुमित्रा अविवाहित थी। आगामी 5 मई 2026 को उसकी शादी होनी तय थी। परिवार में उसके माता-पिता, एक भाभी और बाबा मौजूद थे और पिता व तीनों भाई घर से बाहर थे। माता-पिता के चार संतानों में सुमित्रा तीसरे नंबर की थी। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, मोबाइल की जांच की जा रही है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed