{"_id":"69b9bf4fa706cfa7b8081e5e","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-a-drain-near-the-bus-station-maharajganj-news-c-206-1-mhg1024-173498-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बस स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बस स्टेशन के पास नाले में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृत युवक की पहचान गजेंद्र प्रजापति (35) निवासी रूद्ररौली के रूप में हुई
निचलौल। शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाला में मंगलवार को एक युवक मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच पुलिस भी आ पहुंची। मृत युवक की पहचान गजेंद्र प्रजापति (35) निवासी रुद्ररौली के रूप में हुई है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृत युवक गजेंद्र प्रजापति के परिजनों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि गजेंद्र पेटिंग का कार्य करता था। गजेंद्र शराब पीने का आदि हो चुका था। वह कई दिनों तक घर भी नहीं आता था। गजेंद्र शराब पीने के बाद कहीं भी रात गुजार देने के बाद सुबह फिर काम करने लगता था। वह पिछले करीब तीन दिनों से घर नहीं गया था। उसका शव शहर स्थित बस स्टेशन के पास नाले से बरामद हुआ है।
गजेंद्र की मौत के बाद पत्नी रीता, माता विंदा और पिता रमेश और तीन बच्चों की रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव को नाले से बाहर निकाल कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।