फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a woman who drowned in the Rohin river was recovered on the fourth day

Maharajganj News: रोहिन नदी में डूबी महिला का शव चौथे दिन बरामद

Sat, 12 Jul 2025 05:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman who drowned in the Rohin river was recovered on the fourth day
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा में बुधवार की दोपहर बाद रोहिन नदी में डूबी बुजुर्ग महिला का शव चौथे दिन पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव के कांधपुर नर्सरी के पास बरामद हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। अड्डा बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव सेमरहवा की शारदा देवी (65) बुधवार को बहू कुमारी का इलाज कराने अड्डा बाजार जा रही थीं। पैदल रोहिन नदी पार करते समय अचानक पानी बढ़ने से शारदा देवी पानी की तेज धारा में बह गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और पीएसी की टीम नदी में काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। चौथे दिन शनिवार को सुबह पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव टेढ़ी के कांधपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी में मछली पकड़ रहे लोगों ने उतराता शव देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे अर्जुन ने शव की शिनाख्त की। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed