फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a teenager was found floating in the canal

Maharajganj News: नहर में उतराया मिला किशोरी का शव

Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager was found floating in the canal
-बेलवा गांव के पास मिला शव, मंगलवार की शाम नहर में कूदी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिंदुरिया/मिठौरा। देवरिया शाखा गंडक नहर में बेलवा गांव के पास बृहस्पतिवार को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर की पूजा यादव का शव मिला। मंगलवार की शाम वह नहर में कूद गई थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर गांव की पूजा यादव (13) बीते मंगलवार को हरिहरपुर पुल के पास नहर में कूद गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने दो दिनों तक नहर में पूजा का काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ युवक नहर की तरफ टहलने गए थे। तभी लोगों की नजर नहर में उतराते हुए शव पर पड़ी। युवकों के शोर मचाने पर आसपास गांव के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना सिंदुरिया पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। किशोरी के परिजनों के अनुसार, उसकी मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं रहती थी। अचानक घर से बिना कुछ कहे निकल गई। कोई समझ ही नहीं सका। घर पर भी तीन चार दिन पहले से किसी से बात नहीं करती थी।
थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed