फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a girl was found hanging from a noose, police started investigation

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of a girl was found hanging from a noose, police started investigation
केवलापुर खुर्द के सेमरहवा टोले का मामला, फॉरेंसिस टीम ने साक्ष्य एकत्रित किया, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
विज्ञापन


चौक बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द के सेमरहवा टोले पर बुधवार की सुबह एक 18 वर्षीय किशोरी का शव छत में लगे बांस से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा केवलापुर खुर्द के सेमरहवा टोला निवासी मोतीचंद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को पत्नी के साथ फरेंदा क्षेत्र में एक मंदिर पर पूजा-अर्चना करने गए थे। गांव के कई लोग भी थे। घर पर पुत्री उषा (18), बड़ा बेटा आशुतोष और छोटा बेटा अभिषेक थे। दो बच्चियां रिश्तेदारी में गई हुई हैं। बुधवार की सुबह करीब चार बजे जब घर के लोग सोकर उठे तो देखा उषा का शव घर के बरामदे में छत के लगे बांस के सहारे लटक रहा था। बेटे से इसकी सूचना किशोरी के पिता मोतीचंद को दी। सूचना पर पहुंचे मोतीलाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चौक थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धानाध्यक्ष चौक बाजार राम चरन सरोज ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-----------------
किशोरी की तय हो गई थी शादी, दो दिन पहले लड़के वाले आए थे देखने

चौक थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द के सेमरहवा टोला निवासी मोतीचंद की पुत्री उषा का संदिग्ध हालत में शव फंदे से लटकता हुआ मिला। उसकी मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। वहीं किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता मोतीचंद ने बताया कि अपनी बेटी उषा की शादी परतावल क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बीते सोमवार को लड़के पक्ष के लोग एक मंदिर पर देखने आए थे। दोनों पक्ष के लोगों ने राजी खुशी से एक दूसरे का आदर सत्कार किया। विवाह नवंबर-दिसंबर में करने की बात हो रही थी। शादी से उषा खुश भी थी। पिता ने बताया कि उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। किसी से लड़ाई या झगड़ा भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed