{"_id":"6884c9d98ec07460fc03b3ce","slug":"the-body-of-a-22-year-old-youth-was-found-hanging-from-a-noose-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-155631-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फंदे से लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव
Sat, 26 Jul 2025 05:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर (ओबरी) में शुक्रवार की देर रात करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, रोने की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए। किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बताया गया कि नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर एक आंबेडकरनगर (ओबरी) निवासी विकास जायसवाल (22) शुक्रवार को किसी बात को लेकर उलझन में था।
शाम को घर के लोगों को बिना बताए कहीं चला गया। रात को परिजन उसे भोजन करने के लिए खोजने लगे, तो उसका कही पता नहीं चला। परिजन उसे ढूंढते हुए उसके कमरे का दरवाजा खोला कर युवक का शव फंदे से लटकता मिला। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता ने मयफोर्स मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है और परिवारजनों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
पिता सतीश जायसवाल, मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। विकास जायसवाल दो भाई थे। विकास की अभी शादी नहीं हुई थी।