फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body arrived from Kuwait after 18 days, causing an uproar.

Maharajganj News: 18 दिन बाद कुवैत से आया शव, मचा कोहराम

Thu, 18 Sep 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The body arrived from Kuwait after 18 days, causing an uproar.
चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा गौनारिया राजा टोला पोखरहवा में प्रवासी मजदूर रामभजन यादव का शव 18 दिन बाद कुवैत से गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे, तो वहीं मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। करीब पांच माह पहले रामभजन तीसरी बार रोजी-रोटी की तलाश में कुवैत गए थे। वहां वे खेती-बाड़ी का काम करते थे। पत्नी शकुंतला यादव ने रोते हुए बताया कि आखिरी बार 28 अगस्त की सुबह मोबाइल पर उनसे बात हुई थी। शाम को उन्होंने सिर दर्द की शिकायत बताई थी। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया। 30 अगस्त को उनके एक साथी ने फोन कर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत की खबर दी। लंबी कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद आखिरकार 17 सितंबर को उनका शव गांव पहुंचा। शव देखते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक रामभजन की तीन बेटियां रागिनी (10), महिमा (7) और अंशिका (2) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed