फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The BJP state president sought information from party workers regarding organizational activities.

Maharajganj News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्यकर्ताओं से ली संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी

Sat, 29 Aug 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The BJP state president sought information from party workers regarding organizational activities.
महराजगंज। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शुक्रवार को अपने धनेवा स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पंकज चौधरी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, विकास कार्यों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम कड़ी हैं।
विज्ञापन


पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के स्तर पर प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने पंकज चौधरी से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी। इस मौके पर अजय कुमार श्रीवास्तव, रामजीयावन मौर्य, दिनेश चन्द्र तिवारी, अशोक तिवारी, बबलू यादव, प्रभाकर द्विवेदी समेत भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed