{"_id":"6884baf7d3e61ec6b60de29f","slug":"the-bank-of-rohin-canal-broke-waterlogging-in-the-field-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155625-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रोहिन नहर का टूटा किनारा, खेत में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रोहिन नहर का टूटा किनारा, खेत में जलभराव
Sat, 26 Jul 2025 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Jul 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। रोहिन नहर की पश्चिमी पटरी पानी का दबाव बढ़ने पर कोहड़वल गांव के परसा टोले के सामने टूट गई। नहर का पानी खेतों में फैलने से धान की फसल में जलभराव हो गया है। किसानों ने टूटी नहर की पटरी की मरम्मत कराने की मांग की।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव रतनपुर के मिश्रौलिया में नवनिर्मित रोहिन बैराज से निकली नहर में फसलों की सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को सुबह अचानक नहर में पानी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे नहर का पानी ओवरफ्लो होने लगा।
पानी के दबाव के कारण कोहड़वल गांव के परसा टोले के पास शाह आलम के खेत के सामने नहर का किनारा लगभग पांच मीटर चौड़ा टूट गया, जिससे फसलें जलमग्न हो गईं। किसान शाह आलम, शिवबचन, मुनीर अहमद, राधेश्याम, रामकुंडल, हरिराम, बाबूलाल, मोती, हरिलाल आदि किसानों ने बताया कि नहर का जर्जर किनारा पानी का दबाव नहीं झेल सका। अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि नहर में पानी का दबाव बढ़ने से किनारा टूटा है, जिसकी मरम्मत मरम्मत की जा रही है।