फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The band came out with musical instruments urn trip

बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Sun, 02 Oct 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
The band came out with musical instruments urn trip
कलश यात्रा निकाली गयी। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
सदर ब्लाक के बागापार के समय माता मन्दिर से शनिवार को नौ दिवसीय श्री-श्री शतचण्डी महायज्ञ का कलशयात्रा शनिवार को बैंड बाजे के साथ निकाली गई। ग्राम प्रधान विवेक प्रताप सिंह, डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह व बिजय सिंह संत के नेतृत्व में कलश यात्रा में 501 कन्याओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ सैकड़ों अन्य कन्याओं महिलाओं के अलावा युवक आदि नाचते गाते साथ चल रहे थे। कलशयात्रा में दर्जनों छोटे बड़े वाहन यात्रा के साथ चल रहे थे। यह कलशयात्रा बागापार समय माता मन्दिर से पिपरा, बेलवा काजी, विजयपुर, बरगदवा राजा फुरसतपुर सलामतगढ़ केवलापुर खुर्द के चानकी टोले के रेहाव नदी पर स्थित चानकी घाट पर पहुंची। वहां यज्ञाचार्य उदयभान पाण्डेय व विद्वान पंडित ने पहले गंगा पूजन कराया। इसके बाद यज्ञकर्ता दम्पति द्वारा सर्वप्रथम कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा में आये सभी कन्याओं ने अपने-अपने कलश में जल भरा। कलश में जल भरकर पुन: कलश यात्रा वापस यज्ञमण्डप में में आया। इस दौरान झिनकू साहनी, राजाराम, आसमन दास, दारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed