{"_id":"6a7640ba4c0993848b05068b","slug":"the-authorities-responsible-for-making-ayushman-cards-for-the-elderly-failed-with-only-2129-getting-their-cards-made-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1411090-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जिम्मेदार फिसड्डी, 21.29 फीसदी का ही बना कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में जिम्मेदार फिसड्डी, 21.29 फीसदी का ही बना कार्ड
विज्ञापन
सोमवार-मंगलवार को ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे विशेष शिविर, फिर लक्ष्य से कोसों दूर
30 अगस्त तक चिह्नित 19363 बुजुर्गों का बनाया जाना था आयुष्मान कार्ड
महराजगंज। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने में विभाग के जिम्मेदार फिसड्डी साबित हो रहे हैं। शासन स्तर से घर-घर जाकर 30 अगस्त तक 19363 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन अभी तक पांच अगस्त तक महज 21.29 फीसदी कार्ड ही बनाए जा सके हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान चल रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर और घर-घर जाकर पात्र बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके बावजूद विभाग लक्ष्य से कोसों दूर है। लक्ष्य के अनुसार 30 अगस्त तक 19363 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा था लेकिन अभी तक 4,123 कार्ड ही बनाए जा सके हैं।
जबकि विभाग का दावा है कि आशा, एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा संगिनी और ग्राम पंचायत सहायकों की संयुक्त टीम घर-घर पहुंचकर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर रही है, जिससे अधिक से अधिक बुजुर्गों को योजना का लाभ मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के 19,363 बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
साेमवार-मंगलवार को आयोजित हो रहा शिविर
अभियान के तहत प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में बुजुर्गों के आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर ऐसे बुजुर्गों की पहचान कर रही हैं जिनका अभी तक कार्ड नहीं बन पाया है। उन्हें शिविर की जानकारी देकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सिसवा-परतावल अव्वल, सबसे फिसड्डी बृजमनगंज ब्लॉक
ब्लॉक बनाए गए कार्ड की संख्या
सिसवा 448 कार्ड
परतावल 711 कार्ड
निचलौल 604 कार्ड
लक्ष्मीपुर 456 कार्ड
घुघली 405 कार्ड
फरेंदा 339 कार्ड
मिठौरा 354 कार्ड
महराजगंज 252 कार्ड
धानी 51 कार्ड
नौतनवा 202 कार्ड
पनियरा 186 कार्ड
बृजमनगंज 115 कार्ड
वर्जन
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लाभार्थी को पांच लाख रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रयास है कि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे। सभी ब्लॉकों को लक्ष्य दिया गया है और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जा रही है। जिन क्षेत्रों में प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां अतिरिक्त प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. नीरज कन्नौजिया, आयुष्मान योजना के नोडल प्रभारी