{"_id":"6ada712c9a4a7fc7e209df4f","slug":"the-atmosphere-became-filled-with-devotion-resonating-with-chants-in-honor-of-the-mother-goddess-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-187650-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के गांधी चौक पर अखाड़ा नं 5 (आजाद दल) की ओर से मां दुर्गा प्रतिमा की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बृहस्पतिवार की शाम ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाओं समेत सैकड़ों लोगों ने सम्मिलित होकर इस यात्रा को भव्य रूप दिया।
नगर के गांधी चौक से शुरू हुई इस शोभायात्रा में जहां कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे नगर को भक्ति के रंग में रंग दिया तो वहीं महिलाओं के नृत्य और जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। इस यात्रा में शामिल मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही, माता काली, भगवान शंकर, पार्वती, बजरंग बली समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
गांधी चौक से जयहिंद चौराहा, जायसवाल मोहल्ला, हनुमान चौक, काली मंदिर रोड, पुरानी नौतनवा, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक समेत पूरे नगर की परिक्रमा करते हुए विसर्जन यात्रा डांडा नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माता की प्रतिमा गंगा में विसर्जित कर लोक कल्याण की कामना की।