{"_id":"6585e7a361b0f24e0e0e5bac","slug":"the-appearance-of-ponds-will-be-improved-with-rs-6-crores-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12246-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छह करोड़ से संवरेगी पोखरियों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छह करोड़ से संवरेगी पोखरियों की सूरत
Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
पीपरदेउरा स्थित पोखरा।
महराजगंज। शहर में 13 पोखरियों का कायाकल्प नए साल से शुरू हो जाएगा। नगर पालिका ने छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इसके अलावा सक्सेना चौक पर 53 लाख की लागत से पार्क बनेगा। इसके लिए 26 लाख रुपये मिल चुके हैं। पथ प्रकाश, स्टेडियम में मिट्टी भराई, खराब सड़कों की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए भी लाखों का प्रस्ताव बन चुका है। आने वाले दिनों में शहर की सूरत की बदल जाएगी। शहर की गलियां एलईडी से जगमग होंगी तो सड़कें दुरुस्त होने से आवागमन सुगम होगा। नगर पालिका प्रशासन से शहर के विकास का पूरा खाका तैयार कर लिया है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में काशीराम आवास के पास पोखरे के सुंदरीकरण की योजना बनी है। घाट के किनारे बैठने के बेहतर व्यवस्था के साथ रंग-बिरंगी रोशनी से पोखरा जगमग होगा। शहर में अमरूतियां, पंतनगर, शिवनगर में चार, लोहिया नगर, महुअवा में दो, सुकठिया, आजादनगर, चिऊरा, मंगलपुर सहित 16 पोखरियों को दुरुस्त किया जाएगा। इन सभी पर कार्य कराने के लिए छह करोड़ 16 लाख रुपये खर्च होंगे। जरूरत के अनुसार कार्याें को कराया जाएगा। पोखरी के आसपास का वातावरण बेहतर बनाया जाएगा, जिससे लोग सुबह शाम टहलने आए तो उनको बेहतर लगे। फूलपत्तियों से सजाने के साथ ही पोखरे को रोशन किया जाएगा।
इसी तरह से शहर में मुख्य चौराहे पर पार्क बनाया जाएगा, इसके लिए 26 लाख रुपये आ चुके हैं। पार्क बनाने में करीब 53 लाख रुपये व्यय होंगे। पार्क को आकर्षक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार है। नए साल में पार्क बनना शुरू हो जाएगा। शहर में चौराहे के करीब पार्क बनने के बाद लोगों को काफी सहूलियत होगी। वक्त गुजारने के लिए एक बेहतर स्थान हो जाएगा। नगर क्षेत्र में 10 पार्क बनेंगे। पं. दीनदयाल नगर, शास्त्री नगर, आजाद नगर, गांधी नगर, नेहरू नगर समेत अन्य मोहल्लों में एलईडी, नाली, सड़क आदि को बेहतर बनाया जाएगा। प्रत्येक कार्य के लिए अगल-अलग बजट निर्धारित किया गया है।