{"_id":"6aea4f81a41209a74802ce63","slug":"the-agitated-employees-raised-slogans-against-the-mill-management-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-188504-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाजिरी कार्यालय का ताला बंद देख भड़के कर्मचारी, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाजिरी कार्यालय का ताला बंद देख भड़के कर्मचारी, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठूठीबारी। गड़ौरा स्थित जेएचवी चीनी मिल के हाजिरी कार्यालय में मंगलवार सुबह ताला बंद देख कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
गड़ौरा चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्र ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन की मनमानी और शोषणकारी रवैये से कर्मचारी काफी परेशान हैं। दशहरा पर्व पर मिल के कैलेंडर के अनुसार स्टैंडिंग ऑर्डर के तहत कर्मचारियों को चार दिन का अवकाश मिलना था लेकिन रेस्ट को जोड़कर अवकाश दिया गया। इसके बावजूद कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काट लिया गया।
उन्होंने कहा कि शासन की ओर से दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन और बोनस देने का निर्देश है लेकिन मिल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। इसी बीच मंगलवार सुबह हाजिरी कार्यालय में ताला बंद करा दिया गया। ।
विज्ञापन
इस दौरान विरेंद्र चौधरी, अमला यादव, शारदा नंद यादव, गजानंद मिश्र, जसवंत गुप्ता, राम रूप मौर्या, नरेश राय, ओम नारायण चौधरी, शिशुपाल गोंड आदि माैजूद रहे।