फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The accused who made the video viral arrested

Maharajganj News: वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Dec 2023 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
The accused who made the video viral arrested
परतावल। तीन माह पहले किशोरी के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी वाहिद को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ 354ए, 506, 7/8 पाॅक्सो एक्ट, 67 ए आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी उस्मान की धाराओं में आईटी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह पूर्व घर में अकेला देख गांव के युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो भी बना लिया। लोकलाज के डर से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद युवक उसे परेशान करने लगा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने वीडियो अपने एक अन्य मित्र को दे दिया। उसका मित्र भी वीडियो कालकर किशोरी से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जब किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो सात दिसंबर को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां इलाज के बाद उसकी जान बची। आठ दिसबंर को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलवाकर वीडियो वायरल करने वाले युवक का नाम हटा दिया और सिर्फ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बीते दिनों पीड़िता ने 164 के बयान में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी का नाम लिया तो महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाने लगी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे परतावल बाजार से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी वाहिद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी उस्मान को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed