{"_id":"67e81699c72a17e4670f1308","slug":"the-accused-was-arrested-for-conspiring-to-grab-property-by-making-fake-documents-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-145772-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 29 Mar 2025 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 29 Mar 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में एक मृत व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज कर उसे न्यायालय चालान किया है।
पुलिस के अनुसार, घुघली थाना के ग्राम पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव आरोपी गंगा प्रसाद शुक्ल ने एक मृतक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर तैयार कर उसकी संपत्ति को हड़पने के लिए उसने न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किया था। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। चौकी प्रभारी जखिरा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन के अनुसार, आरोपी गंगा प्रसाद शुक्ल काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी मिले, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में चालान किया गया। संवाद