फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   thand mein aakraamak ho jaate hain tendue

ठंड में आक्रामक हो जाते हैं तेंदुए

Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
thand mein aakraamak ho jaate hain tendue
सेमरहवा गांव के पास जंगल में गशज करते वन विभाग के कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
ठंड में आक्रामक हो जाते हैं तेंदुए
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों जंगल के किनारे बसे गांवों के लोग दहशत में हैं। नौतनवां क्षेत्र के बरतानी टोला में बालक को मौत की नींद सुलाने वाले तेंदुए ने अभी लोगों पर हमला करनाबंद नहीं किया है। बीते सप्ताह बालक का शिकार करने के बाद तेंदुए ने गाय को भी निवाला बनाया। सोमवार की दोपहर में जंगल में गई एक महिला भी तेंदुए के हमले में घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ 8 अगस्त 2020 में ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में झोपड़ी की टाट को फाड़ कर अंदर घुस गया और घर में बंधी बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। 28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए ने तांडव किया। गांव के 12 लोग उसके हमले में घायल हुए थे। 29 दिसंबर 2016 को पनियरा थानाक्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में सुबह तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया था। 19 दिसंबर 2017 को थानाक्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलियां में घुसकर तेंदुए ने तीन लोगों को घायल करने के बाद एक मकान में घुस गया था।
विज्ञापन

24 मई 2018 को ग्राम पंचायत जमुहानी में तेंदुआ दिखा था। वहां से ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर में जाकर एक मकान में छिप गया। तेंदुए ने चार लोगों को घायल किया था। एसडीओ राकेश चंद्र यादव ने बताया कि ठंड में तेंदुए के आक्रमक होने का मुख्य कारण जंगल में भोजन नहीं मिलना होता है। इसलिए वह आबादी की तरफ आते हैं। भूख से परेशान होने के कारण वह गुस्से में होता है। इस दौरान उसके सामने जो कोई पड़ता है, उसपर हमला कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल से गांव की तरफ आता दिखा तेंदुआ
नौतनवां। थानाक्षेत्र के सेमरहवा गांव के चरैया टोले के पास मंगलवार को जंगल से निकलकर आबादी की तरफ तेंदुआ आता दिखाई दिया। दहाड़ सुनकर ग्रामीण भयभीत हो गए। लोग बच्चों को घर के अंदर कर लाठी लेकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल में चला गया।

गांव के महेंद्र यादव, विनोद, उपेंद्र यादव, विशुन, चंद्रकेश, राजू ,सुरेश, प्रकाश, बुधिराम, सेवक, चौथी आदि ने बताया कि तेंदुआ के गांव के तरफ आने से दहशत बना हुआ है। उत्तरी चौक के रेंजर मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है। तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed