फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   TET held on 23 january

टीईटी परीक्षा 23 को, 17718 परीक्षार्थी पंजीकृत

Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
TET held on 23 january
टीईटी परीक्षा 23 को, 17718 परीक्षार्थी पंजीकृत
विज्ञापन

- परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 23 केंद्र, प्रथम पाली में 23 तो दूसरी पाली में महज 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को जिले के 23 केंद्रों पर आयोजित होगी। दो पाली में आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 17718 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। प्रथम पाली मेें 23 केेंद्रों पर प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में जहां 10914 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, वहीं द्वितीय पाली में होने वाली उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए 15 केंद्रों पर 6804 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है। परीक्षा को बेहतर ढंग से कराने को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए धनेवा-धनेई स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय, कार्मल इंटर कालेज, लिटिल फ्लावर स्कूल, जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज, जीएसवीएस इंटर कालेज, शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज, पंचायत इंटर कालेज, डीएवी नारंग इंटर कालेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज व दिग्विजयनाथ इंटर कालेज चौक बाजार में 500-500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं विशप एकेडमी व फरेंदा स्थित लालबहादुर शास्त्री इंटर कालेज में दोनो पालियों में 400-400, राजकीय कन्या इंटर कालेज फरेंदा में दोनों पालियों में 456 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। पंडित दीनदयाल स्कूल में प्रथम पाली में 500 व द्वितीय पाली में 48 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं सिर्फ प्रथम पाली में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक में 480, सेंट जोसेफ स्कूल में 500, एमपी पब्लिक स्कूल मेेें 500, नवजीवन मिशन स्कूल मेें 384, स्वर्णप्रभा पीजी कालेज में 294, परमेश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय व झिनकी देवी स्मारक पीजी कालेज में 500-500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

---------------------------------
सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट
जिले में बनाए गए केंद्रों पर पूरे परीक्षा अवधि में पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा की शुचिता पर नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed