फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Terror of leopard in villages situated on the edge of forest, panic among people

Maharajganj News: जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुए का आतंक, लोगों में दहशत

Fri, 20 Sep 2024 07:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 20 Sep 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
Terror of leopard in villages situated on the edge of forest, panic among people
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुए का आतंक है। वह रह रहकर कहीं पशुओं और कहीं आदमी को निशाना बना रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

नौतनवा क्षेत्र के गांव रामनगर के पोखरहवा टोले पर 26 अगस्त को खेत में गोभी के पौधे में पानी चला रहे किसान वीरेंद्र पासवान पर हमला करने के बाद तेंदुआ कहीं न कहीं दिख जा रहा है। उसी रात तेंदुए ने कुसमहवा गांव के इन्नर के बछड़े को अपना शिकार बनाया था। 29 अगस्त की रात वन कर्मियों ने गश्त के दौरान कुसमहवा गांव के पास स्थित पौधशाला में तेंदुए को देखा। उसके बाद दो सितंबर को धान के फसल में पानी चला रहे रामनगर गांव के पांडेय टोला के नंदकिशोर यादव को दौड़ाया था। बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे सेमरहवा गांव के बरतानी टोले के महेंद्र राजभर के बकरी को दबोच कर मार डाला। तेंदुए का अचानक हमला करने से चकदह, रामनगर और सेमरहवा गांव के लोग हमेशा भयभीत रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed