फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temple security beefed up

Maharajganj News: मंदिर की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मी तैनात

Wed, 22 Feb 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Feb 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Temple security beefed up
फोटो सेमरहना गांव में बाबा छत्रनाथ तपो स्थली गर्भ गुफा मंदिर में तोड़फोड़ करने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव स्थित प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ माता चंडीशक्ति पीठ भगवान शंकर पार्वती मठ में तोड़फोड़ कर महंत को धमकी देने के मामले में छह लोगों पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं मंदिर की सुरक्षा बढ़ाते हुए मंदिर में 24 घंटे के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

बुधवार को मंदिर पर मौजूद सेमरहना गांव के ग्रामीण वीरेंद्र, विरला घनश्याम, लौवटु चौहान और अनारी देवी ने कहा कि गांव के उत्तर बागीचे में प्राचीन मंदिर गुरु गोरखनाथ बाबा छत्रनाथ माता चंडीशक्ति पीठ भगवान शंकर पार्वती मठ स्थित है। मंदिर के महंत संतोष उर्फ संतोषी नाथ गिरी हैं, जो कुशीनगर जिले के कुर्मी पट्टी गांव के निवासी है। मंदिर के पुजारी चेतन गिरी हैं। मठ के नाम से करीब 7 एकड़ भूमि है। मठ पर सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच मंदिर पर आने जाने वाले एक व्यक्ति ने सपने में मां चंडीशक्ति के दर्शन आने और मन्नते पूरा होने की बात कही। उसके बाद मठ के प्राचीन मंदिर बाबा छत्रनाथ तपो स्थली गर्भ गुफा मंदिर में कुछ लोगों के साथ तोड़फोड़ करने लगा। जब ग्रामीणों को मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर विरोध किया। जिसके बाद व्यक्ति मंदिर से फरार हो गया। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वही मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed