फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temple priest also made MNREGA laborer

Maharajganj News: मंदिर के पुजारी को भी बना दिया मनरेगा मजदूर

Tue, 25 Jun 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Temple priest also made MNREGA laborer
घुघली। क्षेत्र के ग्राम सभा विश्वनाथपुर में शिव मंदिर के पुजारी को रोजगार सेवक ने मनरेगा मजदूर बना दिया। सरकारी कागज में हाजिरी भरकर बिना कार्य कराए पैसा पुजारी के खाते में भेजता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्हें धमकी देकर पैसे लेता रहा। मामला तब प्रकाश में आया जब पुजारी ने ऐसा न करने व पैसा न देने की बात कही। उसके बाद पंचायत मित्र मारपीट पर उतारू हो गया। पुजारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष और सीएम से जनता दरबार में की।
विज्ञापन

ग्राम सभा विश्वनाथपुर में वर्ष 2023-24 में मनरेगा की ओर से बिना कार्य कराए मस्टररोल भरकर मजदूरी का भुगतान मंदिर के पुजारी के खाते में डालकर उनको डरा धमकाकर पैसा लिया गया। मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी उत्कर्ष कुमार ने मामले की जांच की तो मामला सही मिला। जिसमें पाया गया की मंदिर के पुजारी नंदलाल जिनका कार्ड नंबर 133 है। उक्त कार्ड पर मनरेगा का पैसा बिना कार्य कराए वित्तीय वर्ष 2023-2024 का करीब 19 हजार रुपये भुगतान कर दिया गया। रोजगार सेवक को विभागीय पत्र जारी कर रिकवरी का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार सेवक धीरेंद्र कुमार यादव पर कार्रवाई करते हुए पत्र जारी किया गया है। दायित्व से हटाकर रिकवरी का आदेश दिया गया है।
-अमरनाथ पांडेय, खंड विकास अधिकारी, घुघली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed