फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temple committee to earn 26.51 lakh from Itahiya fair; strict security arrangements in place.

Maharajganj News: इटहिया मेले से मंदिर समिति को होगी 26.51 लाख की आय, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Thu, 30 Jul 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Temple committee to earn 26.51 lakh from Itahiya fair; strict security arrangements in place.
मौत का कुआं, बड़े-बड़े झूले तथा बच्चों के विभिन्न मनोरंजन उपकरण लगाए गए
विज्ञापन

निचलौल। तहसील क्षेत्र के मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया का वार्षिक मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। मेले को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, बड़े-बड़े झूले तथा बच्चों के विभिन्न मनोरंजन उपकरण लगाए गए। इन साधनों की नीलामी से मंदिर प्रबंध समिति को इस बार 26.51 लाख की आय होगी।
जानकारी के अनुसार, तहसील प्रशासन ने नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित फर्म को मेले में मनोरंजन के उपकरण लगाने की अनुमति प्रदान की है। अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नीलामी से एक लाख रुपये अधिक की आय हुई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बताया कि मेले में लगने वाले सभी झूलों का किराया मंदिर समिति की बैठक में निर्धारित कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं से तय दर से ही शुल्क लिया जा सके। साथ ही झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और प्रत्येक बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष एक झूले में तकनीकी खराबी के कारण उसमें फंसकर नेपाल के एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती, ड्रोन कैमरे से निगरानी, खोया-पाया केंद्र, दान काउंटर, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आपदा प्रबंधन दल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि पंचमुखी शिव मंदिर, इटहिया में मेले की सभी तैयारियां शासन-प्रशासन की निगरानी में पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed