फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperature is increasing, milk production capacity of animals is decreasing

Maharajganj News: बढ़ रहा तापमान, पशुओं में घट रही दुग्ध क्षमता

Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Temperature is increasing, milk production capacity of animals is decreasing
पशु चिकित्सक ने बताया- हरा चारा व ठंडा पानी जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बढ़ते तापमान का सीधा असर दुधारू पशुओं के दुग्ध उत्पादन क्षमता पर पड़ रहा है। तेज धूप और लू के चलते पशुओं में मिल्क ड्राप संकट उत्पन्न हो गया है। हरे चारे की कमी तथा गर्म हवाओं के कारण दुधारू पशुओं के दूध देने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। पशु चिकित्सक ने पशुओं को ठंडे स्थान पर रखने तथा उन्हें ठंडा पानी पिलाने की सलाह दे रहे हैं।

पशुपालकों के अनुसार गर्मी के चलते पशुओं में 10 से 20 प्रतिशत तक दूध देने की क्षमता कम हो गई है। इसके चलते शादी-विवाह के मौसम में पैकेट बंद दूध और दही से मांग पूरी की जा रही है। मिल्क ड्राप संकट के लिए गर्मी, हीट स्ट्रोक के साथ ही हरे चारे की अनुपलब्धता को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. उदयनाथ सिंह का कहना है कि गर्मी के कारण दुधारू पशुओं में मिल्क ड्राप का संकट होना स्वाभाविक है। इसके लिए पशुओं को ठंडे छायादार स्थान पर रखने तथा हरा चारा खिलाना जरूरी है। लू से पशुओं की दूध देने की क्षमता प्रभावित होती है। हरा चारा तथा छायादार स्थान न मिलना समस्या का प्रमुख कारण है। बंद कमरों में भी पशुओं को खिड़की के पास न बांधें। दोनों समय पशुओं को ठंडे पानी से स्नान जरूर कराएं। पानी भरा टब पशु बाड़े में जरूर रखें और पानी बदलते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बरसात बाद हो होगा सुधार
पशुपालक शिकारपुर के रामनिवास पटेल ने बताया कि उनके पास चार भैंस हैं। ज्यादातर का दूध कम हो गया है। जो भैंस एक समय में 10 किलो दूध देती थी, अब फिलहाल 6 से 7 किलो ही दूध दे रही है। परतावल के बहादुर ने कहा कि गर्मी के चलते खेतों की घास जल गई है। हरे चारे का संकट है, जिसके चलते पशुओं की दुग्ध क्षमता प्रभावित हो रही है। बरसात के बाद ही हालात सुधरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed